फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a government employee arrested in charge of corruption

5 हजार की रिश्वत लेते रोडवेज लेखाधिकारी रंगे हाथ काबू

Fri, 06 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
इस संबंध में रोडवेज विभाग मेें सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत ईश्वर सिंह निवासी तेलनवाली ने शिकायत की थी। ईश्वर ने शिकायत में बताया था कि वह टोहाना डिपो में कार्यरत है।
विज्ञापन


उसका मेडिकल बिल 45428 रुपये बना था। इस संबंध में उसने फतेहाबाद कार्यालय में बिल पास करवाने के लिए अप्लाई किया था।

उसने बताया कि बिल पास करने के लिए लेखाधिकारी कृष्ण चाहर निवासी आजाद नगर हिसार उसे तंग कर रहा था। वह बिल पास करने की एवज में उससे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


कृष्ण करीब 1 माह 6 दिन से उसे परेशान कर रहा था। रिश्वत न मिलने पर उसका बिल भी पास नहीं कर रहा था। परेशान होकर उसने विजिलेंस टीम को इसकी शिकायत दी।

शिकायत के बाद टीम के इंस्पेक्टर भूपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया। विजिलेंस ने रेड के लिए उपायुक्त से ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने भट्टूकलां के नायब तहसीलदार छेलूराम को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। जिसके बाद टीम ने ईश्वर सिंह को 500-500 के 10 नोट केमिकल व हस्ताक्षर लगाकर दे दिए।


जैसे ही ईश्वर सिंह ने रोडवेज कार्यालय में जाकर लेखाधिकारी को नोट थमाए टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल हो गए।

फौरन विजिलेंस टीम ने लेखाधिकारी को अपने साथ विजिलेंस थाने ले आई। रोडवेज लेखाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed