{"_id":"67ea969a9db2739ab303baf9","slug":"970-boxes-of-liquor-in-gas-container-supplied-from-punjab-to-bihar-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाब से चला ट्रक... बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पंजाब से चला ट्रक... बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न
Mon, 31 Mar 2025 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:50 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा से बिहार जा रहा भारत पेट्रोलियम के गैस कंटेनर को टोहाना पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस ने चालक से दस्तावेज मांगे तो वह घबरा गया। पुलिस को शक हुआ तो गैस कंटेनर की जांच की गई।
विज्ञापन
गैस कंटेनर में भरी थी शराब।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भारत पेट्रोलियम के गैस कंटेनर पंजाब के बठिंडा से चला था। इस ट्रक को हरियाणा होते हुए बिहार जाना था। लेकिन हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे, तो चालक घबरा गया। चालक ने जो दस्तावेज पुलिस को दिए वह गाड़ी के इंजन नंबर आरसी से मेल नहीं खा रहे है। गैस कंटेनर की तलाशी लेने पर पुलिस के होश भी फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
क्योंकि कंटेनर के अंदर से जो मिला वह हैरान करने वाला था। भारत पेट्रोलियम की गाड़ी से लाखों रुपये की शराब मिली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक के कब्जे से करीबन 40 लाख कीमत की 970 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब को पंजाब के बठिंडा से बिहार लेकर जा रहा था जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी तुलसाराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चालक को मिले थे 50 हजार रुपये
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे इस शराब को बिहार पहुंचाने पर पचास हजार रुपये मिलने थे। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना आई कि पंजाब राज्य से अवैध रूप से शराब अन्य राज्य में लेकर जा रही है। इसके बाद एएसआई राजेश कुमार व एचसी जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने नाकाबंदी करते हुए पंजाब की तरफ से आ रहे उक्त भारत पेट्रोलियम के ट्रक को रुकवाया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया।
विज्ञापन
कटर से कटवाया ट्रक का पिछला हिस्सा
चालक ने बताया कि इसमें शराब रखी हुई है लेकिन ट्रक को पूरी तरह से बंद किया गया था। पुलिस ने कटर की मदद से ट्रक को कटवाया तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा ट्रक में अलग-अलग केबिन बनाए गए थे जहां शराब को रखा गया था। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत के केस दर्ज किया गया है लेकिन जो दस्तावेज उनके पास गाड़ी के मिले हैं वह भी सही नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 970 पेटी शराब की बरामद हुई है जिनके बैच नंबर भी मिटाए हुए थे।