{"_id":"5c1002ccbdec22416605a528","slug":"91544553164-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटे पैसे लेने आए व्यक्ति पर 13 हजार की नगदी चुराने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुटे पैसे लेने आए व्यक्ति पर 13 हजार की नगदी चुराने का आरोप, केस दर्ज
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर रोड स्थित एक दुकानदार की जेब से 13 हजार 700 रुपये की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान में छुटे पैसे लेने आए एक अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकयात में दुकानदार लेखराज ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने कुर्ते को साइड में रख कर काम कर रहा था। इसी दौरान दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने 500 रुपये के छुटे मांगे। शिकायत के अनुसार लेखराज ने उसे छुटे पैसे नहीं होने की बात कही और काम पर लग गया। आरोप है कि उक्त अज्ञात ने ही उसके कुर्ते से उक्त नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।