{"_id":"5ae4c9134f1c1be2798b6c21","slug":"81524943123-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से हो रहा था गैस का रिसाव, हुआ धमाका, मकान मालिक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर से हो रहा था गैस का रिसाव, हुआ धमाका, मकान मालिक झुलसा
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर से हो रहा था गैस का रिसाव, हुआ धमाका, मकान मालिक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भूना रोड पर आजाद नगर में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में हो रहे गैस रिसाव के दौरान मकान मालिक द्वारा लाइट ऑन करने पर बड़ा धमाका हो गया। धमाके के बाद लगी आग से मकान मालिक बुरी तरह से झुलस गया और घर की खिड़कियों के शीशे तथा दरवाजे टूट गए। मकान मालिक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
भूना रोड के आदर्श नगर में मोबाइल का काम करने वाले लवली का मकान है। उसने अपने बाथरूम में सील बंद गैस सिलेंडर रखा हुआ था। शनिवार सुबह करीब 5 लवली नहाने के लिए जब बाथरूम में गया और लाइट का स्विच ऑन किया तो दबाव के चलते गैस ने आग पकड़ ली और बड़ा धमाका हो गया। लवली की पत्नी मंजू ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घर की खिड़कियों के शीशे व दरवाजा टूट गया। धमाके की आवाज सुनकर वह बाथरूम की ओर दौड़ी तो उसके पति आग से घिरे हुए थे। उसने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्रित किया। लोगों ने लवली के शरीर पर लगी आग को बुझाकर उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों के अनुसार, लवली आग से बुरी झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर किया गया है। मंजू ने बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले ही गैस सिलेंडर लिया था और इसे बाथरूम में रखा था। गैस सिलेंडर में गैस का रिसाव हो रहा था, इसका उन्हें पता नहीं चला। आज जब गैस अधिक हो गई और बिजली का बल्ब जलने से गैस ने आग पकड़ ली और वह तेज धमाके के साथ फट गया।