{"_id":"5b9ea770867a557ff306d295","slug":"71537124208-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन व पिटाई के आरोप में ससुरलजनों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन व पिटाई के आरोप में ससुरलजनों पर मामला दर्ज
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर ससुरालालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। रतिया पुलिस ने अदालत के आदेश और बबनपुर निवासी वीरपाल कौर की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ससुरालजनों पर मामला दर्ज किया है।
कोर्ट में दायर याचिका में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2016 को गंाव खुंगर जिला भिवानी निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति अनिल कुमार, ससुर सज्जन कुमार व जयभगवान उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और दहेज न लाने पर पिटाई करने लगे। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन ससुरालजनों ने दहेज की मांग नहीं छोड़ी। पुलिस ने वीरपाल कौर की शिकायत पर ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे पति अनिल कुमार, ससुर सज्जन कुमार व जयभगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।