फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, भेजा जेल

महिला को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, भेजा जेल

Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
महिला को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। उपमंडल के एक गांव की एक महिला से भट्टू में मकान में बंदी बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी राकेश को काबू कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर भट्टू निवासी दो महिला सहित 7 लोगों पर शादी का झांसा देकर मारपीट करने व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था।

शिकायत में महिला ने कहा था कि कुछ समय पूर्व आरोपी भट्टू निवासी युवक उससे शादी कर खुश रखने की बात कहकर घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया था। जहां उसकी दो बहनें, मां, पिता और भाई थे। उसने रात्रि लगभग 12 बजे घर में एक कमरे में रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा था कि आरोपी अगले दिन उसे एक मंदिर में ले गया तथा मंदिर में माथा टेकने के बाद कहा शादी हो गई है। आरोपी ने उसे जबरन अपने घर में बंदी बनाकर रखा तथा सभी ने उसके साथ घर में मार पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे रोजाना शादी करके लाने की बात कहता ओर जबरन दुष्कर्म करता। उसने कहा कि 3 दिसंबर को वह वहां से मौका पाकर अपने घर आई तथा परिजनों को पूरी आपबीती बताई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 363, 366, 344, 376, 506 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबू करके अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed