फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पिस्तौल के बल पर बेकरी की दुकान से नगदी लूटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा एक दिन के रिमांड पर

पिस्तौल के बल पर बेकरी की दुकान से नगदी लूटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा एक दिन के रिमांड पर

Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर बेकरी की दुकान से नगदी लूटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बीते 18 सितंबर को शहर के धर्मशाला रोड पर देर रात कार में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा बेकरी की दुकान से पिस्तौल के बल पर 40 हजार की नगदी लूटने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को सिरसा पुलिस से एक दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान सिरसा के कालांवाली निवासी बलराज के रूप में हुई है।
यहां बता दें कि उक्त आरोपी को सिरसा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया था जहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त वारदात को कबूला था। इसी के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद लेकर आई और इसके बाद कोर्ट में पेश किया। माननीय अदालत ने आरोपी बलराज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक दिन की पूछताछ में पुलिस आरोपी से उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ करगी तथा वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 18 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन उक्त आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ देर रात को शहर के धर्मशाला रोड स्थित मोंगा बेकरी स्टोर से पिस्तौल के बल पर 40 हजार की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने इस संबंध में दुकान मलिक की शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी सहित कुल पांच लोगों पर केस दर्ज किया हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिटी एसएचओ रिछपाल साहू ने बताया कि आरोपी को सिरसा पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। वहां पूछताछ में आरोपी ने धर्मशाला रोड पर बेकरी मालिक को लूटने का मामला कबूला था। जिसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर उसे फतेहाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed