फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चैक बाऊंस मामले में एक व्यक्ति को डेढ़ साल की कैद की सजा

चैक बाऊंस मामले में एक व्यक्ति को डेढ़ साल की कैद की सजा

Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
चैक बाऊंस मामले  में एक व्यक्ति को डेढ़ साल की कैद की  सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी विनय शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए डेढ़ साल की कैद व 5 लाख रुपये हर्जाना देने के आदेश दिए। जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर टोहाना निवासी रमेश कुमार ने अदालत में संगरूर जिले के ब्राहमणीवाला गांव निवासी तरसेम कुमार के खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि उसके आरोपी के साथ अच्छे संबंध थे और उसने आरोपी को घरेलू जरूरत के लिए 2.65 लाख रुपये 24 प्रतिशत ब्याज पर दिए थे। आरोपी ने याचिकाकर्ता को 3 लाख 12 हजार 700 रुपये का चेक दिया जो खाता बंद होने की वजह से बाउंस हो गया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात आरोपी तरसेम कुमार को दोषी करार देते हुए डेढ़ साल की कैद व 5 लाख रुपये का हर्जाना याचिकाकर्ता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed