{"_id":"5b2fdad14f1c1b6c4d8b85ff","slug":"41529862865-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक झगड़े में वृद्धा घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक झगड़े में वृद्धा घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक झगड़े में वृद्धा घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव लधुवास में हुए पारिवारिक झगड़े में एक वृद्धा प्यारी बाई पत्नी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। रतिया के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू गगनी व उसके पिता प्रभु दयाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल वृद्धा ने बताया कि उसकी पुत्रवधू उनसे अलग रहती है और उसके बावजूद भी हमेशा उसके साथ विवाद करती है। आरोप लगाया कि पहले भी कई बार उसकी पुत्रवधू उसके साथ मारपीट कर चुकी है और मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है। हर बार पंचायतों में समझौते होते रहे हैं, लेकिन फिर भी झगड़ा करने से बाज नहीं आती। घायल वृद्धा ने बताया कि शनिवार देर सायं को जब वह धान की रोपाई करके घर आई तो बिजली की तार को लेकर जान-बूझ कर विवाद कर लिया और उसके साथ कथित मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि इस दौरान उसका पिता भी उसके पास आया हुआ था और उसने अपनी बेटी को रोकने की बजाय उसका साथ दिया और उसके साथ कथित मारपीट की। वृद्धा ने ये भी आरोप लगाया कि जब उसकी पुत्रवधू उसके साथ झगड़ा करती है तो उसका बेटा बीच-बचाव करने लगता है तो उसके साथ भी विवाद कर लेती है। वृद्धा ने इस मारपीट को लेकर पुलिस को भी शिकायत की है। इस संदर्भ में जब संबंधित बीट अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है, लेकिन परिजनों ने आपसी समझौते का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अगर समझौता न हुआ तो तुरन्त कार्रवाई कर दी जाएगी।