{"_id":"5aac10044f1c1ba4238b59ed","slug":"41521225732-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार हुआ, प्रेम विवाह रचाया, फिर पता चला पति है दो बच्चों का बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर प्यार हुआ, प्रेम विवाह रचाया, फिर पता चला पति है दो बच्चों का बाप
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फेसबुक पर प्यार होने के बाद क्षेत्र के गांव बीघड़ की एक लड़की घरेलू हिंसा का शिकार हो गई। जिस युवक से उसने लव मैरिज की, वह पहले से ही शादीशुदा निकला। बल्कि उसके दो बच्चे भी थे। इसके बाद युवती को प्रताड़ित किया जाने लगा तो उसने फतेहाबाद कोर्ट में घरेलू हिंसा की याचिका दायर कर दी। जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता की अदालत ने युवती के पति को 9 हजार रुपये मासिक गुजारा खर्चा, 1 हजार रुपये मकान का किराया व 1 लाख रुपये हर्जाना और मेडिकल खर्च देने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीघड़ निवासी युवती कमलेश की राजेंद्र नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई और दोनों की मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। अदालत में दायर अपनी याचिका में कमलेश ने बताया कि राजेंद्र ने उसे झांसा दिया था कि वह लखनऊ का रहने वाला है और विदेश में रहता है। राजेंद्र ने उसे बताया था कि वह 5 सितंबर 2013 को विदेश से वापिस आ रहा है। वह एयरपोर्ट पर राजेंद्र से मिली और राजेंद्र उसके साथ गांव बीघड़ में आ गया। इसके बाद राजेंद्र उसके माता-पिता से मिला और कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है तथा अविवाहित है। राजेंद्र की बातों में आकर उसने 12 सितंबर 2013 को जींद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान राजेंद्र ने उसे कहा कि पंडित जी ने उसका नाम कमलेश बदलकर राधिका रखा है और इसी नाम से राजेंद्र ने उससे शादी कर ली।
उसने राजेंद्र के साथ राधिका नाम से अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसके बाद राजेंद्र ने उसे कहा कि दिल्ली में पार्टी करेंगे, लेकिन कोई पार्टी नहीं की। बाद में वह राजेंद्र के साथ दिल्ली के पालम में रहने लगी। यहां पर राजेंद्र की पोल खुलनी शुरू हो गई। कमलेश ने बताया कि राजेंद्र के माता-पिता भी उसे तंग करने लगे और उससे दहेज की मांग की। उसके पिता ने दहेज में आल्टो कार भी दी थी। इसके बाद उनके एक बच्चा भी पैदा हुआ, जिसका ब्रेन डैमेज था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे मारपीट की जाती थी और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसे पता चला कि उसका ससुराल सोनीपत है, जबकि राजेंद्र उसे लखनऊ का बताता था। जब वह अपने ससुराल सोनीपत गई तो वहां पर उसे पता चला कि राजेंद्र की एक पत्नी किरण भी है और उसके दो बच्चे हैं। जिसके बाद उसने कोर्ट में 17 सितंबर 2014 को घरेलू हिंसा की विभिन्न धाराओं के तहत केस डाल दिया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को 9 हजार रुपये मासिक गुजारा खर्चा, 1 हजार रुपये मकान का किराया व 1 लाख रुपये हर्जाना और मेडिकल खर्च देने के निर्देश दिए हैं।