फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद में एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा, कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबाद में एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा, कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा, कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
रोजाना 3500 रुपये खाते में आने का झांसा दे दो से 4 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के एक और प्रमोटर पर केस दर्ज किया है। ढाणी माजरा निवासी नवीन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक चिटफंड कंपनी के मालिक संजीव के खिलाफ धोखाधड़ी व प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) की धारा 4, 5, 6 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी माजरा निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उनके गांव का संजीव चिट फंड कंपनी ट्रेडमार्ट, फ्यूचर मेकर व वीडीएसटी में काम करता था। उसने गांव के कई लोगों के रुपये इन कंपनियों में लगाए थे। अगस्त महीने में वह उसके पास बुलेट बाइक लेकर आया और बताया कि यह उसे ट्रेडमार्ट से मिला है और जल्द ही उसे कंपनी से कार मिलने वाली है। संजीव ने उसे बताया कि उसने अपनी भी एक कंपनी खोल ली है, जो देसी दवाओं का कारोबार करती है। अगर वह इस कंपनी में 1 लाख रुपये लगाते हो तो 11 दिन बाद उसके खाते में रोजाना 3500 रुपये आने लगेंगे। उसने उसकी बातों में आकर उसने 31 अगस्त 2018 को उसे 1 लाख रुपये लगा दिए। इसके बाद उसके साथी सुग्रीव ने भी 2 सितंबर को आरोपी को 3 लाख रुपये दिए। आरोपी ने उसे विश्वास दिलवाया था कि 11 दिन बाद उसके खाते में रुपये आने लगेंगे, लेकिन रुपये नहीं आए। हालांकि कंपनी की ओर से उसके मोबाइल पर एसएमएस आया कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है और जल्द ही उसके खाते में रुपये आने लग जाएंगे। 11 दिन बाद रुपये न आने पर जब वह आरोपी के पास गया तो उसने बताया कि अभी कंपनी का सर्वर डाउन है, जल्द ही रुपये आ जाएंगे, लेकिन कोई रुपया नहीं आया। बाद में उसे पता चला कि चिटफंड कंपनियां लोगों के रुपये ऐंठकर भाग गई हैं। जब उसने इस बाबत संजीव से बात की तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं और जल्द ही रुपये आने लगेंगे। आरोप है कि इसके बाद भी उसके खाते में रुपये नहीं आए तो उसने पृथ्वी से बात की। आरोप है कि 29 सितंबर 2018 को पृथ्वी से रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसने पंचायतें की, लेकिन संजीव ने रुपये नहीं लौटाए। परेशान होकर उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed