फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तीन दिन तक सिरसा सेफ हाऊस में पत्नी के साथ रहा था मृतक धर्मबीर, परिजनों ने डीएसपी को सौंपे छह संदिग्ध आरोपियों के नाम

तीन दिन तक सिरसा सेफ हाऊस में पत्नी के साथ रहा था मृतक धर्मबीर, परिजनों ने डीएसपी को सौंपे छह संदिग्ध आरोपियों के नाम

Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन तक सिरसा सेफ हाऊस में पत्नी के साथ रहा था मृतक धर्मबीर, परिजनों ने डीएसपी को सौंपे छह संदिग्ध आरोपियों के नाम
फतेहाबाद।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव ढोबी के रहने वाले धर्मबीर ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि प्रेम करने के लिए उसे इतनी भयानक सजा मिलेगी। सिरसा कोर्ट में 16 मार्च को हिसार के गांव मंगाली निवासी सुनीता से प्रेम विवाह रचाने के बाद से ही धर्मबीर के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती गई और आखिरकार उसे अपनी जान गवां कर ही इस प्रेम विवाह की कीमत चुकानी पड़ी। सिरसा कोर्ट में शादी करने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एसपी सिरसा के समक्ष धर्मबीर और सुनीता ने सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी सिरसा ने उन्हें पुलिस सेफ हाउस में भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक बार सेफ हाउस के पास भी सुनीता के परिजनों की धर्मबीर से बहस हो गई थी। तकरीबन तीन दिन तक यहां रहने के बाद धर्मबीर और सुनीता एक बारगी तो धर्मबीर के गांव ढोबी चले गए लेकिन हर वक्त किसी अनहोनी का डर उन्हें यहां भी सताने लगा।
इसी अनहोनी की मार से बचने के लिए लगभग चार दिन पहले धर्मबीर अपनी पत्नी सुनीता को लेकर भट्टू के गांव ढिंगसरा में अपने मामा रायसिंह के घर आ गया। सब कुछ सही चल ही रहा था कि शुक्रवार दोपहर को अचानक गांव ढिंगसरा में उसके मामा के घर ही चार-पांच गाड़ियों में भरकर आए लोगों ने हमला बोल दिया और राय सिंह की पत्नी को पहले घायल किया। इसके बाद आरोपियों ने धर्मबीर को पकड़ने का प्रयास किया। रायसिंह की मानें तो सुनीता ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सुनीता की पीठ पर भी बंदूक का बट मारा और फिर उसे और धर्मबीर को अपनी गाड़ी में बिठाकर जबरदस्ती ले गए ।
विज्ञापन

धर्मबीर ने पहले ही छह लोगों के खिलाफ जताई थी हत्या की आशंका
रविवार को फतेहाबाद पहुंचे मृतक धर्मबीर के परिजनों राकेश आदि ने बताया कि धर्मबीर को शादी के बाद से ही सब कुछ सही नहीं लग रहा था। उसे हमेशा ये आशंका रहती थी कि उसके ससुराल वाले उस पर हमला कर सकते हैं। रविवार को इसलिए धर्मबीर के परिजनों ने उसके ससुर सीताराम, सास शारदा देवी, सुनीता का चाचा राधेश्याम, सुनीता का भाई सुनील कुमार, दलबीर और रिश्ते में चाचा लगने वाले बलबीर के नाम सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस कप्तान की ओर से मैं परिजनों से बात करने आया था। फिलहाल हमारी प्राथमिकता भादरा से मृतक धर्मबीर के शव को वापस लेकर आना है। इसके लिए परिजनों को मनाने आया था। परिवार ने कुछ नाम दिए हैं, एक बार पोस्टमार्टम हो जाए, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी जगदीश काजला, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed