{"_id":"5af73c314f1c1be5408b4cdf","slug":"181526152241-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशी महिला के झांसे में आकर गवाए 5 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिशी महिला के झांसे में आकर गवाए 5 लाख रुपये
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
लंदन की एक महिला द्वारा मैसेंजर पर रतिया के एक व्यक्ति को बिजनेस पार्टनर बनाने व उसके खाते में 62 लाख डालर डलवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रतिया पुलिस ने अदालत के आदेशों पर महिला, लंदन के एक बेरिस्टर सहित 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
अदालत में दायर अपनी याचिका में रतिया निवासी महेश कुमार ने बताया है कि 12 मार्च 2018 को उसके मैसेंजर पर एक विदेशी महिला एलीन हुलबेर्ट ने मैसेज किया और कहा कि वह उससे कुछ लीगल व बिजनेस संबंधित बात करना चाहती है, इसलिए वह उसे मेल पर संपर्क करे और उक्त महिला ने अपनी मेल आईडी महेश को भेज दी। मेल पर संपर्क करने पर महिला ने बताया कि वह जर्मनी की रहने वाली है तथा अब लंदन के टेस्को बैंक में बतौर ऑडिटर कार्यरत है। इसके बाद महिला ने बताया कि वर्ष 2004 में उसकी लंदन में अपने पार्टनर बेनजेक बेनर के साथ एसेपटेंस कंपनी थी जिसमें वह साइलेंट पार्टनर थी, लेकिन साल 2008 में बेनजेक की किसी ने हत्या कर दी, इसलिए उसके 62 लाख डालर बेनजेक के खाते में ही जमा हैं।
महेश ने बताया कि उक्त महिला ने उसको बताया कि वह अपने 62 लाख डालर उसके खाते में ट्रांसफर कर भारत में इंवेस्ट करना चाहती है। इसके बाद विदेशी महिला ने अपने पार्टनर की सारी डिटेल उसे भेजी और कुछ फार्म मेल किए, जिनमें महेश की डिटेल मांगी गई थी। महिला के झांसे में आकर महेश ने डिटेल भेज दी। इसके बाद महेश को बैंक द्वारा मेल आई, जिसमें जमा पैसे की रसीद व बेनजेक का डेथ सर्टिफिकेट मांगा गया, जो विदेशी महिला ने उमेश को भेज दिया। इसके बाद जब उमेश ने विदेशी महिला को बैंक द्वारा लंदन आकर कुछ दस्तावेज जमा करवाने की मेल के बारे बताया तो उक्त महिला ने एक वकील से संपर्क करने को कहा जिसने अपनी फीस 1405 पौंड यानि 1 लाख 28 हजार बताई और पैसे अपने किसी भारतीय दोस्त के लालदासाका के खाते में जमा करवाने को कहा तो उमेश ने उक्त राशि कहे गए खाते में जमा करवा दी। उमेश ने बताया है कि इसके बाद उसे बैंक से मेल आया कि जल्द ही पैसे आपके खाते मे भेज दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके कुछ दिन बाद उक्त महिला ने मैसेज कर कहा कि 2008 से बेनजेक का खाता बंद है, इसलिए पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। आप इसमें 3700 पौंड और जमा करवाओ फिर उसी बेरिस्टर से बात करने को कहा, जब उमेश ने उक्त बेरिस्टर से बात की तो उसने कहा कि 300 पौंड फीस के साथ 4 हजार पौंड किसी रामबीर नामक उसके भारतीय दोस्त के खाते में जमा करवा दो। फिर बहकावे में आकर उमेश ने 3 लाख 65 हजार जमा करवा दिए। इसके बाद भी खाते में 62 लाख डालर नहीं आने पर जब उमेश ने विदेशी महिला से संपर्क किया तो उसने उमेश को भारत सरकार से कुछ अनुमति लेने को कहा। लेकिन जब उमेश ने अपने सीए से बात की तो पता चला की ये सारा मामला फर्जी है और किसी ने उसे झांसे में लेकर उससे 5 लाख की ठगी कर ली है।
रतिया कोर्ट ने इस मामले में रतिया पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। रतिया थाना पुलिस महेश की शिकायत पर लंदन निवासी महिला एलीन हलबर्ट, लंदन के बेरिस्टर एसजीएच मार्टिण्ड, के लालडइस्का निवासी गुड़गांव, रामबीर पुत्र किरपाल सिंह श्रीनगर हापुड़, प्रशांत निवासी गाजियाबाद, राजीव व विजय आर्य निवासी हापुड़ के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।