फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कुख्यात बच्ची गैंग के बदमाशों ने 15 मिनट में दो दुकानदारों को बनाया निशाना

कुख्यात बच्ची गैंग के बदमाशों ने 15 मिनट में दो दुकानदारों को बनाया निशाना

Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात बच्ची गैंग के बदमाशों ने 15 मिनट में दो दुकानदारों को बनाया निशाना
भूना। खैरी चौक पर आरएमपी चिकित्सक से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस अभी सुराग नहीं लगा पाई थी कि बीती रात कुख्यात गैंग बच्ची के छोटे भाई ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर दो दुकानदारों से पिस्तौल की नोंक पर 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बच्ची गैंग की एक बार पुन: सक्रियता ने दुकानदारों, व्यापारियों व पुलिस की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
बीती रात वार्ड नंबर-3 के शिव चौक भूना पर किरयाणा की दुकान चलाने वाले रमेश कुमार से कुख्यात अपराधी बच्ची के छोटे भाई राजू वाल्मीकि व उसके सहयोगी मक्खन नायक और रिकूं व बंटी ने इकट्ठे होकर लूटपाट करने लगे। दुकान के दराज से व रमेश कुमार की जेब में रखे हुए कुल 5 हजार रुपये छीनकर ले गए। दुकानदार के विरोध करने पर दुकान का शट्टर नीचे गिरा दिया और गोली चलाने की कोशिश की। जिससे दुकानदार ने डरकर जेब में रखे हुए पैसे भी लुटेरों को थमा दिए।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना पुराना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट स्थित कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी में बीती देर रात्रि को बाइक पर सवार तीन युवकों ने संचालक से 7 हजार रुपये की नकदी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन व बदमाशों की तालाश शुरू कर दी। लगातार दूसरे दिन घटी लूटपाट की 2 अन्य वारदातों के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। जबकि वीरवार को डीएसपी दलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों लूटपाट की वारदातों की बारीकी से जांच की और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही लुटेेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सांय को पुराना बाजार में घटी लूटपाट की घटना हूबहू 24 घंटे पहले हुई खैरी चौक के निकट एक आयुर्वेदिक संचालक से हुई वारदात से मिलती है। यहां भी बुधवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे प्लसर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में से एक ने नकाब पहना हुआ था, जबकि दो सरेआम दुकान में घुस गए थे। बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक पवन कुमार पुत्र जीवन दास की कनपटी पर पिस्तौल रखा और सारा पैसा निकालने की धमकी दे डाली। मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र नैन मौके पर पहुंच गए और एजेंसी संचालक द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार बाइक चालकों की तालाश शुरू कर दी।

शिकायतकर्ताओं द्वारा बताई गई बाइक व अज्ञात लुटेरों के हुलिया के अनुसार युवकों की तालाश की जा रही है।
- देवेंद्र नैन, थानाध्यक्ष।
बदमाश बच्ची पर हरियाणा और पंजाब में 40 से अधिक मामले दर्ज
कुख्यात अपराधी बच्ची महज 25 वर्ष के लगभग है। जिस पर भूना थाना के अलावा हरियाणा व पंजाब में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसने भूना में कई आपराधिक घटनाओं को सरेआम अंजाम दिया है। जिसके कारण शहर के लोगों ने सात दिनों तक बाजार भी बंद रखे और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए थे। अब पिछले 5 माह की शांति के बाद पुन: बच्ची गैंग ने शहर मे दहशत फैलानी शुरू कर दी है। बच्ची का छोटा भाई राजू भी कई चोरी व लूटपाट व हत्या प्रयास की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बच्ची व उसके तीन अन्य सहयोगी पुलिस की बदमाश सूचि में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed