फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहर कालोनी में बंद पड़े मकान से हजारों की चोरी

नहर कालोनी में बंद पड़े मकान से हजारों की चोरी

Mon, 15 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नहर कालोनी में बंद पड़े मकान से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
नहर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये की नकदी व सोने तथा चांदी के जेवरात चुरा लिए। वारदात के समय परिवार रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई व जांच की। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी गली नंबर-3 नहर कालोनी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर किसी समारोह में भाग लेने के लिए अग्रोहा गए हुए थे। वह अपने मकान को ताला लगाकर चले गए। आरोप है कि रात को चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और घर की अलमारी में रखी 10 हजार रुपये की नकदी, सोने के टोप्स, एक सोने की अंगूठी व 4 चांदी के सिक्के चुरा लिए। सतीश कुमार ने बताया कि अगले दिन जब उसके घर का ताला टूटा हुआ था तो पड़ोसियों ने फोन पर उसे इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वह घर आ गया तो देखा कि घर का सारा सामान उथल पुथल पड़ा है और उपरोक्त सामान गायब था। मामले की सूचना पाकर जांच अधिकारी विनोद कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed