फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चचेरे भाई-बहन ने निगला जहर, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग

चचेरे भाई-बहन ने निगला जहर, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग

Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई-बहन ने निगला जहर, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
ढक्की मोहल्ला में शुक्रवार को एक युवक-युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिनको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
उपरोक्त युवक-युवती कजिन हैं। दोनों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद परिवार के लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ढक्की मोहल्ला निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसका बेटा विक्रम सिंह 24 साल व किरण पुत्री पप्पू 18 साल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे दोनों के मुंह में झाग आ रहे थे और तड़प रहे थे। जिनको तुरंत अस्पताल में लाया गया। हालांकि उन्होंने जहर क्यों खाया, इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका है। बहरहाल पुलिस ने दोनों के बयान लेने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक व युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लेने की सूचना पुलिस को मिली है। सूचना मिलते ही आईईओ भूप सिंह को मौके पर भेजा गया है। मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं।
बिमला देवी, एसएचओ

ममेरे भाई-बहन ने निगला जहर, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग
दोनों की हालत नाजुक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed