फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फर्जी निकला मेडिकल एजेंसी के कारिंदे से लूट का मामला, पीड़ित ने भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

फर्जी निकला मेडिकल एजेंसी के कारिंदे से लूट का मामला, पीड़ित ने भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 29 Dec 2018 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जी निकला मेडिकल एजेंसी के कारिंदे से लूट का मामला, पीड़ित ने भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भूना मोड़ पर वीरवार सुबह मेडिकल एजेंसी के कारिंदे की स्कूटी रुकवाकर डेढ़ लाख रुपये लूटने का मामला फर्जी निकला है। पीड़ित युवक ने ही अपने भाई व उसके साथ दोस्त के साथ मिलकर लूट की ये सारी कहानी रची थी। पुलिस को शुरू से ही इस मामले में पीड़ित युवक पर संदेह था और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने ही सारी कहानी उजागर कर दी। पुलिस ने इस मामले में बाकी दोनों आरोपियों को भी नकदी सहित काबू कर लिया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक लूट का शिकार हुआ युवक कुलदीप तथा लूटने वाला पंकज निवासी ढाणी बीजा-लांबा दोनों दोस्त हैं। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक पंकज का भाई नशे का आदि होने के कारण उसके काफी कर्जा हो गया था। डीएसपी ने बताया उक्त कर्ज को उतारने के लिए ही दोनों युवकों ने साजिश रचकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का शिकार हुए युवक को उसके गांव हरिपुरा तथा वारदात को अंजाम देने वाले युवक को भट्टू रोड स्थित उसके ठेके लिए हुए कनक सर्विस स्टेशन से काबू कर लिया। डीएसपी धर्मवीर पूनियां बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने शहर के भट्टू रोड पर एक सर्विस स्टेशन ठेके पर ले रखा है जबकि कुलदीप आरएस मेडिकल पर काम करता है। आरोपी पंकज का भाई संदीप नशे करता है जिस कारण उसके परिवार पर कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को उतारने के लिए उक्त दोनों ने आरोपियों ने साजिश रची थी। इसी कारण वारदात का शिकार हुए युवक ने लूट के समय किसी प्रकार का विरोध नहीं किया तथा ना ही शोर मचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार सुबह शहर के लाजपत नगर स्थित मेडिकल पर काम करने वाला कुलदीप मेडिकल से उक्त नगदी आईडीबीआई बैंक में जमा करवाने जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार उसके दोस्त ने ही उससे उक्त नगदी लूट ली थी। पुलिस ने इस संबंध में लूट का शिकार हुए युवक कुलदीप से काफी गहनता से पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को दोनों को काबू कर लिया तथा नगदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed