फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दोस्त के साथ था बहन के संबंधों का शक, शराब पिलाकर कर दी हत्या

दोस्त के साथ था बहन के संबंधों का शक, शराब पिलाकर कर दी हत्या

Wed, 03 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ था बहन के संबंधों का शक, शराब पिलाकर कर दी हत्या
गांव के ही तीन लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

मां ने कहा, बहन के साथ प्रेम संबंध का शक होने पर शराब पिलाकर की थी हत्या
22 अगस्त को खेत में मिली था युवक शव
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव बाड़ा में 22 अगस्त को खेतों में मृत मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की मां का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे को पहले शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्यारे को शक था कि मृतक के उसकी बहन के साथ संबंध है, इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर पत्नी रामसिंह निवासी गांव बाड़ा ने बताया कि उसका बेटा बलजिन्द्र सिंह मजदूरी करता था। उसने बताया कि 22 अगस्त को उसका बेटा मजदूरी करके घर वापस आया। उसके आते ही गांव के रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, केवल सिंह उर्फ काला उनके घर आए और बलजिन्द्र को अपने साथ ले गए। रात को करीब 12 बजे तीनों उसके घर पर आए और बताया कि बलजिन्द्र का एक्सीडेंट हो गया है और वह जीरी के खेत में पड़ा है। जब वह खेत में गए तो उन्होंने उसे मेज पर लेटाया हुआ था और मृत पड़ा था। आरोपियों ने उन्हें बताया कि शराब के नशे में बलजिन्द्र बाइक से गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसके शव को रतिया अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

मोबाइल में मिली वीडियो क्लिप से हुआ शक
मनजीत कौर ने शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को रमनदीप के परिवार की महिलाएं उसके बेटे का मोबाइल उसे दे गई। जब उन्होंने मोबाइल चेक किया तो इसमें एक क्लिप थी, जिसमें चारों शराब पी रहे थे और रमनदीप आंखों से अपने साथियों को इशारा कर रहा था। इसके बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि रमनदीप को शक था कि बलजिन्द्र का उसकी बहन के साथ संबंध चल रहा है। इस बात को लेकर वह बलजिन्द्र से दुश्मनी रखे हुए था। 22 अगस्त को बलजिन्द्र की हत्या के इरादे से वह अपने साथियों के साथ उसे शराब पिलाने के बहाने ले गया। जब बलजिन्द्र ने अधिक शराब पी ली तो तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मनजीत कौर की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बाड़ा निवासी महिला मनजीत कौर ने अपने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। इस मामले में तीन युवकों पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।
- कपिल सिहाग, रतिया थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed