फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धोखाधड़ी के आरोपी मनकीरत औलख के पिता ने सरेआम लिया नंबरदारों के कार्यक्रम में भाग

धोखाधड़ी के आरोपी मनकीरत औलख के पिता ने सरेआम लिया नंबरदारों के कार्यक्रम में भाग

Fri, 01 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी मनकीरत औलख के पिता ने सरेआम लिया नंबरदारों के कार्यक्रम में भाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद में धोखाधड़ी का एक मामला झेल रहे पंजाबी कलाकर मनकीरत औलख के पिता निशान सिंह औलख शुक्रवार को एक कार्यक्रम में नजर आए। कोर्ट ने उनकी व पंजाबी कलाकर मनकीरत औलख की गिरफ्तारी के लिए 6 बार गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं, लेकिन पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी। निशान सिंह औलख फतेहाबाद के पटवार भवन में नंबरदारों की मीटिंग में भाग लेने आए थे। वह नंबरदार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद भी वह सरेआम घूम रहे हैं, जिस पर पीड़ित पक्ष ने आपत्ति जताई। उधर, शहर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी डबवाली कर रहे हैं। वही इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि फतेहाबाद सिटी पुलिस ने 28 मार्च 2017 को माडल टाउन निवासी ओमप्रकाश गगनेजा की शिकायत पर पंजाबी कलाकार मनकीरत सिंह, उनके भाई रवि, पिता निशान सिंह औलख, कुलवन्द्रि कंग, दलीप सिंह सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ओमप्रकाश की जमीन हड़पने का प्रयास किया। केस दर्ज होने के बाद निशान सिंह आदि कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट 6 बार निशान सिंह की गिरफ्तारी के वारंट जारी कर चुकी है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर रोष जताया। सिटी थाना प्रभारी सुरेन्द्र कंबोज ने माना कि निशान सिंह के गिरफ्तारी वारंट जारी हो रहे हैं। परंतु इस मामले की जांच डीएसपी डबवाली कर रहे हैं। वही इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed