फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फसल खरीदने के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी

फसल खरीदने के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी

Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
फसल खरीदने के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ में किसानों के करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। इस मामले में गांव चिंदड़ के दर्जनों ग्रामीण वीरवार को एसपी से मिले थे। ज्ञात रहे कि एसपी को ज्ञापन देकर गांव चिंदड़ निवासी महेंद्र, कृष्ण, नाथू, हरीश सिंह, रामसिंह, भूप सिंह, मंगतराम, रामचंद्र, मंगतराम, रामचंद्र, सुभाष, बहादर, राधेश्याम सहित करीब 54 किसानों ने बताया कि उनके कृष्ण और उसके भाई भगवान निवासी चिंदड़, उनकी बहन लिछमा, जीजा जोगेंद्र निवासी चंद्रावल व गांव चिंदड़ के विष्णु व देवीलाल ने आदि ने गांव में कृष्ण बीज भंडार के नाम से दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
उक्त लोगों ने गांव के किसानों से कहा था कि वह उनकी फसल उनको बेचा करें और अगर वह उनके पास रुपये भी जमा करवाएंगे तो वह उनको ब्याज भी देंगे। गांव के अनेक किसान उक्त लोगों को अपनी फसल बेचते रहे। यही नहीं फसल के अलावा दूध आदि बेचकर भी रुपये उक्त फर्म में जमा करवाते रहे। ग्रामीणों को विश्वास में लेने के लिए 5-6 सालों तक उक्त लोगों का व्यवहार ठीक रहा और वह सही लेनदेन करते रहे। लेकिन पिछले तीन सालों से उक्त लोग किसानों को लालच देकर उनके रुपये और फसल अपने पास रखने लगे। उपरोक्त लोगों के पास किसानों का तीन सालों का करीब 3-4 करोड़ रुपये जमा था। इन रुपयों से उक्त आरोपियों ने अपने बच्चों व अपने नाम जमीन जायदाद खरीद ली। इस मामले की मुख्य सूत्रधार लिछमा है और वह अपने पति के साथ काफी रुपया जायदाद में लगा चुकी है। जब उन्होंने उक्त लोगों से 23 मई 2019 को तीन साल की फसल का रुपया मांगा तो उक्त लोगों ने टाल मटोल करके एक दो दिन में रुपये देने की बात कही। 24 जून को उनको पता चला कि कृष्ण, भगवानदास, विष्णू और देवीलाल घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस मामले में गांव चिंदड़ निवासी छबीलराम की शिकायत पर आढ़ती कृष्ण, भगवानदास, विनोद, विष्णू, देवीलाल और चंद्रावल निवासी जोगिंद्र व उसकी पत्नी लिछमा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed