फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सामान मांगने के बहाने दुकानदार का गल्ला उठाया

सामान मांगने के बहाने दुकानदार का गल्ला उठाया

Mon, 24 Jun 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सामान मांगने के बहाने दुकानदार का गल्ला उठाया
रतिया। स्थानीय टिब्बा कॉलोनी की एक गली में उस समय हंगामा हो गया जब गली में स्थित एक वैरायटी स्टोर की दुकान से मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवक गल्ला उठाकर फरार हो गए। गल्ले में हजारों रुपये, एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात थे। सूचना मिलने पर शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में दिन दिहाड़े बढ़ती घटनाओं के चलते भय का माहौल है व आमजन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार टिब्बा कॉलोनी की गली नंबर 9 में मेन रोड पर प्रिंस वैरायटी स्टोर नामक दुकान है। दुकान संचालक प्रिंस कक्कड़ ने बताया कि सोमवार दोपहर को मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक दुकान पर आए और कुछ सामान देने के लिए कहा। प्रिंस कक्कड़ ने बताया कि उक्त युवक उक्त समान लेकर व पैसे देकर पहले से बाहर खड़े अपने तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर जाने लगे। उसी समय उनमें से एक युवक वापिस आया और अन्य समान आकर मांगने लगा। प्रिंस ने बताया कि जब उक्त सामान दिखाने लगा तो उक्त युवक ने मौका पाकर उसकी दुकान से गल्ला उठाकर बाइक पर भागने लगा। इस दौरान उसकी माता ने रोकना का प्रयास किया तो धक्का देकर फरार हो गए। दुकानदार प्रिंस ने बताया कि गल्ले में लगभग 10 से 12 हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित जरूरी कागजात थे। यह सारा मामला पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुकानदार रिक्की मोंगा, अंशुल, राजेश वधवा, प्रिंस और मोहित आदि ने शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही चोरियों के मामले में पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले कड़ा रुख अपनाए। सुबह और सायं के दौरान नशेड़ी किस्म के युवक बाइक पर दुकानों की रेकी करते हैं और मौका पाकर अपना काम कर जाते हैं। इसी तरह के एक मामले बीते दिनों भी मेन बाजार स्थित विजय कुमार की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से ही अज्ञात युवक 20-25 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed