फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नशीला पदार्थ लेकर जा रहे कार सवार दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

नशीला पदार्थ लेकर जा रहे कार सवार दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ लेकर जा रहे कार सवार दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
रतिया। मंगलवार देर रात्रि रतिया के सरदूलगढ़ रोड पर फिल्मी स्टाइल में रत्ताखेड़ा माइनर के पास स्विफ्ट कार में आए दो युवकों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने के बाद तस्करों की कार पुल से टकराकर कच्चे रास्ते पर जाकर पलट गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनसे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दुर्घटना में पुलिस कर्मचारी भी बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों को हेरोइन सप्लाई करने वाले सप्लयार को भी बुधवार देर शाम को काबू कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर रतिया की ओर आ रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस ने सरदूलगढ़ रोड पर रत्ताखेड़ा माइनर के पास गाड़ी को खड़ा करके जांच आरंभ कर दी। इसी दौरान वहां पर तेज रफ्तार में एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने अपनी गाड़ी को और तेज कर लिया और पुलिस गाड़ी के पीछे टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारी बाल बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और नहर के किनारे कच्चे रास्ते से गाड़ी उतरकर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको काबू कर लिया।
विज्ञापन

हेरोइन सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर भी काबू : युवकों की पहचान राजेंद्र उर्फ सोनू निवासी जाबताखेड़ा व संदीप उर्फ राजू निवासी सफीदों जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनसे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं देर शाम को पुलिस ने मुख्य सप्लायर को भी काबू किया है। पुलिस इसका खुलासा वीरवार को करेगी। फिलहाल सप्लायर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed