फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   छह टीमें जुटी नौ घंटे के सर्च आप्रेशन में, टोहाना स्टेशन से पकड़ी बच्चा चोर महिला, पंजाब भागने की फिराक की थी तैयारी

छह टीमें जुटी नौ घंटे के सर्च आप्रेशन में, टोहाना स्टेशन से पकड़ी बच्चा चोर महिला, पंजाब भागने की फिराक की थी तैयारी

Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
छह टीमें जुटी नौ घंटे के सर्च आप्रेशन में, टोहाना स्टेशन से पकड़ी बच्चा चोर महिला, पंजाब भागने की फिराक की थी तैयारी
फतेहाबाद। मंगलवार अलसुबह साढ़े पांच बजे आरोपी महिला चरणजीत ने नागरिक अस्पताल के जनाना वार्ड से तीन दिन के नवजात बच्चे का अपहरण किया था लेकिन शहर पुलिस की मुस्तैदी के चलते महज नौ घंटे में आरोपी महिला नवजात बच्चे के साथ टोहाना के रेलवे स्टेशन से काबू कर ली गई। अगर पुलिस समय रहते मुस्तैदी न दिखाती तो आरोपी महिला बच्चे को साथ लेकर पंजाब भागने में कामयाब हो सकती थी। इस सारे मिशन में पुलिस की तीन टीमें, सीआईए फतेहाबाद की एक टीम, एसएचओ फतेहाबाद की एक टीम के साथ साइबर सेल की टीम भी जुटी हुई थी।
विज्ञापन

इस तरह काबू में आई बच्चा चोर महिला
मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे के करीब एसएचओ सुरेंद्र कंबोज को सूचना मिली कि अस्पताल से एक तीन दिन का नवजात बच्चा चोरी हो गया है। इसके बाद एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ट्रैक सूट में ही अस्पताल पहुंचे और एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज जांचनी शुरू कर दी। इस दौरान जब आरोपी महिला नवजात बच्चे को लेकर जाती दिखी तो एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने उसकी फोटो लेकर अपने मुखबिरों व लोकल सोशल मीडिया पर डाल दी। थोड़ी देर के बाद ही एसएचओ को उनके मुखबिरों ने एक क्लू दिया जिसके बाद पहले एसएचओ सतीश कॉलोनी पहुंचे और इसके बाद सीधा गुरुनानकपुरा कॉलोनी में सीनियर मॉडल स्कूल के साथ वाली गली में बने आरोपी महिला चरणजीत के घर दबिश दी। एसएचओ की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सारे घर को खंगाला लेकिन आरोपी महिला घर नहीं मिली। जिसके बाद शहर पुलिस ने इधर-उधर से महिला का फोन नंबर लेकर उसे ट्रेस करने की ड्यूटी साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल से संकेत मिला कि आरोपी महिला टोहाना की ओर है। जिसके बाद एसएचओ कंबोज व बस स्टैंड चौकी इंचार्ज साधुराम की टीम टोहाना पहुंची और रेलवे स्टेशन से बच्चा चोर महिला चरणजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आधे कच्चे-पक्के मकान में रहती है महिला
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल के जनाना वार्ड से बच्चा चुराने वाली आरोपी महिला चरणजीत गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रहती है। उसका मकान आधा कच्चा-पक्का है। जीविका चलाने के लिए वो कई घरों में सफाई का काम करती है। अब नवजात बच्चे को चुराने के पीछे उसका क्या मकसद था, ये तो जांच के बाद ही सामने आयेगा। लेकिन पुलिस विभाग ने भी महज 9 घंटे में इस ब्लाइंड किडनैपिंग को सॉल्व कर एक शानदार उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने की सिटी टीम को 11000 राशि देने की घोषणा
इस मामले में जुटी छह टीमों में मुख्य भूमिका निभाने वाली सिटी टीम की एसपी ने सराहना की है। वहीं इस टीम को 11000 रुपये देने की घोेषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed