फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे करने वाले युवकों पर पैसे उगाही का आरोप, हुडा चौकी पहुंचा मामला

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे करने वाले युवकों पर पैसे उगाही का आरोप, हुडा चौकी पहुंचा मामला

Thu, 06 Jun 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे करने वाले युवकों पर पैसे उगाही का आरोप, हुडा चौकी पहुंचा मामला
फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे कराया जा रहा है। इस कार्य में लगे युवकों पर लोगों को टैक्स आदि का डर दिखाकर पैसे उगाही करने का आरोप लगा है। माजरा रोड और भूना रोड स्थित दुकानदारों ने शक होने पर युवकों को पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने एक युवक को धर दबोचा जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक को आसपास के दुकानदार हुडा चौकी में लेकर गए। युवक का कहना है कि उसने किसी से पैसे नहीं लिए हैं और उसके साथी ने एक-दो लोगों से पैसे मांगे हैं। अब हुडा चौकी के अधिकारी इस मामले में नगर परिषद के अधिकारियों से हाउस टैक्स का सर्वे करने वाले युवकों का ब्यौरा मांगेगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हुडा चौकी में शिकायत देने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी माजरा रोड पर कुछ दुकानें हैं और दो दिन पहले प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाले दो युवक उनके पास आए और उसके 85 साल के बुजुर्ग पिता को डराते हुए कहा कि तुम्हारी इतनी दुकानें हैं, तुम्हारा तो लाखों रुपये का टैक्स बनेगा। अगर दस हजार रुपये दे दो तो टैक्स से बचा देंगे। कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता युवक की बातों में आ गए और 85 सौ रुपये निकाल कर दे दिए। उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो पिता ने उसे इसके बारे में बताया। उसने जब अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाले किसी भी युवक के पास टैक्स के नाम डराने-धमकाने या पैसे उगाही करने की पावर ही नहीं है। इस पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसे युवकों को तलाशना शुरू कर दिया। बुधवार को उन्होंने माजरा रोड पर ऐसे युवकों को सर्वे करते देखा तो उनको पकड़ कर पैसों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। जिसके उसमें से एक युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ कर हुडा पुलिस चौकी में दे दिया। हुडा चौकी प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कर रहे हैं और उन पर लोगों ने डरा धमका पैसे उगाही करने का आरोप लगाया है। नगर परिषद अधिकारियों से बात करके ऐसे युवकों का ब्यौरा मांगेंगे और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर इस बारे में जब नगर परिषद ईओ जितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर एक कंपनी को हाउस टैक्स सर्वे का काम सौंपा गया है। कंपनी के अधिकारी ही इस बारे में औपचारिक रूप से बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed