{"_id":"5cf811dfbdec22076f5127ae","slug":"15597613704-fatehabad-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने के तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। जाखल रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने के आरोप में सात युवकों पर मामला दर्ज किया है। इसमें से तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से 12 बोरियां गेहूं की चोरी की गई है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है। तीनों आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार निवासी जाखल, जितेंद्र सिंह निवासी कडैल गांव पंजाब और सन्नी निवासी बाजीगर बस्ती जाखल के रूप में हुई है।
रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे बठिंडा से चल कर तिरुचिरापल्ली जाने वाली एक मालगाड़ी जाखल जंक्शन से क्रॉस होकर ओवरब्रिज पार हुई थी कि अचानक गाड़ी के ब्रेक लगना शुरू हो गए। गाड़ी की जैसे ही स्पीड कम हुई तो वहां से गाड़ी के अंदर से लगे गेहूं के बैग नीचे गिरने शुरू हो गए। गेहूं की बोरियां गाड़ी के नीचे फेंकते जाने की जानकारी उन्हें मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने गेहूं की बोरियां चोरी कर रहे कुछ युवकों को दबोचने का प्रयास किया तो उसमें से चार युवक मौके से फरार हो गए जबकि उनके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली किए गए। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।