फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुत्रवधू घर से चुरा ले गई गहने व नकदी

पुत्रवधू घर से चुरा ले गई गहने व नकदी

Tue, 19 Mar 2019 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू घर से चुरा ले गई गहने व नकदी
पुत्रवधू पर लगाया 4.50 लाख और जेवर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के गांव हसंगा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्रवधू व उसकी बहन पर घर से गहने व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। भूना थाना पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर पुत्रवधू व उसकी बहन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हसंगा निवासी शांति देवी ने बताया कि उसके बेटे प्रमोद का विवाह भादरा निवासी प्रोमिला से हुआ था। आरोप है कि प्रोमिला नशे की आदी थी और कई बार नशे के लिए घर से चली जाती थी। परेशान होकर उसने अपनी पुत्रवधू व अपने बेेटे को अलग कर दिया और स्वयं घर के एक कमरे में रहने लगी। उसके कमरे में एक संदूक था, जिसमें उसके, उसकी बेटी व बेटे प्रमोद के सोने के जेवरात रखे हुए थे। 14 मार्च को वह अपने मायके भूथनकलां आ गई थी। जब 18 मार्च की शाम को वह वापस हसंगा आई तो उसके कमरे में रखे संदूक से 32 तोले सोने के जेवरात गायब थे। उसकी पुत्रवधू भी घर पर नहीं थी। जब उसने अपने बेटे प्रमोद से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह बच्चों को पेपर दिलवाने के लिए रतिया गया हुआ था। जब वह वापिस आया तो प्रोमिला घर पर नहीं थी। प्रमोद ने उसे यह भी बताया कि उसके पास उसकी साली ईश्वरी निवासी चुली बागड़ियान का फोन आया था कि जल्दी घर चले जाओ, नहीं तो प्रोमिला घर छोड़कर चली जाएगी। संतोष रानी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू उसके बेटे प्रमोद की अलमारी से 72 हजार रुपये भी निकालकर ले गई है। वह करीब 4 लाख 50 हजार की नकदी व सोने के जेवरात उनके घर से ले गई और अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू प्रोमिला व उसकी बहन ने मिलकर उनके घर में चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed