{"_id":"5c1fe232bdec2256d8788085","slug":"131545593394-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत गिरी, युवक घायल, सामान नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की छत गिरी, युवक घायल, सामान नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की छत गिरी, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। टोहाना रोड पर स्थित शेरगढ़ ढाणी में शनिवार देर रात्रि एक मकान की छत गिरने से मकान में सो रहा परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि मकान मालिक को काफी चोटें आई। घायल मकान मालिक को परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना रोड पर शेरगढ़ ढाणी में गुरदीप अपने परिवार सहित अपने कमरे में सोया हुआ था कि देर रात्रि अचानक उसे कुछ टूटने की आवाजें सुनाई देने लगी तो उसकी आंख खुल गई । उसने देखा कि मकान की छत भरभराने लगी है। गुरदीप ने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर गुरदीप व उसके परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन कमरे की छत उसके लड़के पर गिर गई जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने गुरदीप के लड़के को मलबे से बाहर निकाला। छत गिरने से कमरे में पड़ा हजारों रुपयों का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।