{"_id":"5cc34399bdec225eb867319e","slug":"11556300697-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अंतर जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अंतर जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद की टीम ने अंतर जिला चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उनके एक सदस्य कुलदीप उर्फ कालिया निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर को भूना से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि गिरोह के सरगना सहित बाकी सात सदस्यों की पहचान का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी कुलदीप से बाकी आरोपियों के ठिकानों को लेकर पूछताछ करेगी। इस गैंग में कुलदीप के अलावा राजू निवासी कलर भैणी, राहुल निवासी कलर भैणी, सुरेंद्र निवासी कलर भैणी जिला हिसार, काला निवासी पटवापुर जिला रोहतक, आजाद निवासी पटवापुर जिला रोहतक, भजन निवासी रतिया व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल बताए गए हैं। इसी गैंग ने कुछ दिन पहले रतिया के किसान इलेक्ट्रिक स्टोर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की तांबे की तारों के बंडलों पर हाथ साफ कर लिया था। सीआईए प्रभारी जोगिंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर राजाराम ने इस संदर्भ में शुक्रवार दोपहर को स्थानीय सीआईए कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में इस गैंग से जुड़े कई खुलासे किए।
सरगना भजन की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ले जाते थे चोरी का सामान
सब इंस्पेक्टर राजाराम ने पत्रकारों को बताया कि इस गैंग के पास वाहन के नाम पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी जो इनके सरगना रतिया निवासी भजन की थी। उन्होंने बताया कि इसी ट्रॉली में वो चोरी का सामान लादकर ले जाते थे और ट्रॉली होने के चलते लोग उसपर शक भी नहीं करते थे। राजाराम ने बताया कि पिछले दिनों रतिया के किसान इलैक्ट्रिॉनिक्स स्टोर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के कापर बंडल चोरी के पीछे भी इसी गैंग का हाथ था। इसके अलावा विभिन्न गोदामों व मंडियों से फसलों की भी चोरी की जाती थी। सब इंस्पेक्टर राजाराम ने बताया कि पिछले साल उकलाना में कई बार मंडी से सरसों की ढेरियां ही गायब हो गई थी। उन चोरियों में भी इन्हीं का ही हाथ था। ये लोग सरसों की ढेरी को ट्रॉली में लादकर किसी अन्य मंडी में जाकर बेच देते थे।
भूना में कॉपर बंडल बेचने की फिराक में था कुलदीप, मुखबिरी के आधार पर दबोचा
सब इंस्पेक्टर राजाराम ने बताया कि जांच के दौरान ये सामने आया था कि चोरी गया कॉपर जिले से बाहर नहीं जा पाया है। ऐसे में सीआईए टीम ने जिलेभर में अपने मुखबिर एक्टिव कर दिए। इस बीच आरोपी कुलदीप भूना में कई जगह पर कॉपर बेचने की इनक्वायरी कर रहा था। मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर सीआईए टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। रिमांड अवधि के दौरान उससे ये जानने का प्रयास किया जाएगा कि कापर के बंडल कहां रखे हुए हैं और इसके अलावा कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि एक माह पहले इन्हीं आरोपियों ने डबवाली में भी एक दुकान में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया था।