{"_id":"5c534b05bdec2259b05bb7c5","slug":"11548962565-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी के नाम पर ठग लिए 1 लाख 42 हजार, पशु चिकित्सक, उसके बेटे व कंपनी के डायरेक्टर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा कंपनी के नाम पर ठग लिए 1 लाख 42 हजार, पशु चिकित्सक, उसके बेटे व कंपनी के डायरेक्टर पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा करवाने के नाम पर परिवार को दिया मोटे मुनाफे का लालच, ठग लिए 1.42 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव चपलामोरी में एक परिवार को बीमा कंपनी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह उसके बेटे संदीप व राजस्थान के झुंझनु की एक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपियों का उनके घर पर आना जाना था। जिस कारण आरोपी उनके विश्वासपात्र थे। शिकायत के अनुसार वर्ष 2007 में उक्त अरोपी पिता-पुत्र उनके घर आए और राजस्थान की उक्त कंपनी के बारे में उन्हें बताया और बीमा करवाने के लिए कहा। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को कहा कि अगर आप कंपनी में 6 हजार 800 रुपये लगाते हैं तो आपको 6 साल बाद 25 हजार रुपये मिलेंगे, ऐसे ही 11 हजार 800 रुपये पर 6 साल बाद पौने तीन लाख रुपये मिलने का झांसा दिया। शिकायत के अनुसार पीड़िता ने अपने पति व बेटे तथा खुद के नाम तीन पॉलिसी खरीद ली। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों के पैसे भी कंपनी में लगवा दिए। आरोप है कि साल 2012 में उन्हें पता चला की उक्त कंपनी फर्जी है। इसके बाद वे लगातार आरोपियों से अपने 1 लाख 42 हजार रुपये मांगते रहे। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें गालियां भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त पैसों की चिंता के कारण उसका पति पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा है।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता से बीमा कंपनी के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है मामले में अगर कंपनी फर्जी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आत्माराम, सदर थाना प्रभारी