{"_id":"5a7f3c554f1c1ba32a8b6c0b","slug":"11518287957-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के गोरखपुर से नौकरी का झांसा देकर भट्टू लाए थे बदमाश, फिर शादी के नाम पर बेचने की थी तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के गोरखपुर से नौकरी का झांसा देकर भट्टू लाए थे बदमाश, फिर शादी के नाम पर बेचने की थी तैयारी
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां/फतेहाबाद।
यूपी के गोरखपुर जिले के एक गांव से नौकरी का झांसा देकर हरियाणा लाई गई एक किशोरी आखिरकार बदमाशों के चंगुल से बच निकलने में कामयाब हो गई। पीड़िता भट्टू के गांव किरढान के खेतों से बरामद हुई। इसके बाद शनिवार को उसके परिजनों व उतर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में यूपी के कैम्पीयरगंज थाने में किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज था लेकिन सामने आने के बाद किशोरी ने जो कहानी सुनाई है, वह किसी बड़े माफिया की ओर इशारा कर रही है। अब यूपी पुलिस ने भी नए सिरे से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूपी के गोरखपुर जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि उसके गांव में आए कुछ लोग उसे हरियाणा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यहां ले आए थे। पीड़िता के अनुसार जब वह उनके साथ भट्टू आ गई तो आरोपियों ने उसे कहा कि अगर उसे नौकरी करनी है तो पहले शादी करनी होगी ताकि उसका पता हरियाणा का हो जाए। पीड़िता के मुताबिक उसे कहा गया कि नौकरी के लिए उसे किसी से शादी करना जरूरी है। चाहे वह कुछ दिन बाद ही इस शादी को तोड़ कर वह अपने गांव जा सकती है। ये लोग उसे गांव किरढ़ान के समीप किसी ढ़ाणी में ले गए। जहां पर ये लोग किशोरी को बेचने की बात कर रहे थे। इस किशोरी ने मौका मिलते ही यहां के फोन द्वारा अपने परिजनों को अवगत करवाया। यूपी पुलिस ने घटना के बारे में भट्टू पुलिस को जानकारी दी। भट्टू पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापामारी करते हुए किशोरी को गांव किरढ़ान के खेतों से बरामद कर लिया। बेटी को लेने पहुंचे पिता ने कहा कि उनकी लड़की मिल गई है, वे किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि किशोरी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़िता के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही इस बारे में आगे कार्रवाई की जा सकेगी।