{"_id":"5a3576874f1c1b6a678c22a0","slug":"111513453191-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकीरत औलख का 7वीं बार गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनकीरत औलख का 7वीं बार गिरफ्तारी वारंट जारी
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकीरत औलख का 7वीं बार गिरफ्तारी वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। धोखाधड़ी के आरोप में फंसे पंजाबी कलाकर मनकीरत औलख व उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए जिला अदालत ने शनिवार को 7वां गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए पुलिस से कहा कि अगर इस बार आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया गया तो उनको भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि सिटी पुलिस ने माडल टाउन निवासी ओमप्रकाश गगनेजा निवासी माडल टाउन की शिकायत पर 29 मार्च 2017 को मनकीरत औलख, उसके पिता निशान सिंह, भाई रवि औलख सहित 7 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में कोर्ट 6 बार गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर चुकी है। आज इस मामले में एक बार फिर से सुनवाई हुई और अदालत ने 7 वीं बार मनकीरत औलख सहित 5 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। बता दें कि इस मामले में ओमप्रकाश गगनेजा ने सीएम विंडो में भी शिकायत दी हुई है। ओमप्रकाश गगनेजा ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया था कि धोखाधड़ी के उक्त आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।