{"_id":"5a340f824f1c1bc5668b52ce","slug":"111513361282-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर में शादी में आई युवती का यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौलतपुर में शादी में आई युवती का यौन शोषण
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव दौलतपुर में शादी समारोह में भाग लेने आई किशोरी से एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि जिस युवक पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, उसकी शिकायत पर तीन दिन पहले फतेहाबाद पुलिस ने गांव भोड़ियाखेड़ा के कुछ लोगों पर अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में भोड़ियाखेड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी गांव दौलतपुर में 10 दिसम्बर को एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। आरोप है कि इसी शादी में सिरढान का युवक प्रदीप भी आया हुआ था। इसी दौरान प्रदीप ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया। उसकी बेटी ने घर आकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
बता दें कि प्रदीप वही लड़का है, जिसकी शिकायत पर फतेहाबाद सदर पुलिस ने 12 दिसम्बर को मांगेराम, सुनील व करण निवासी भोड़ियाखेड़ा तथा 8-9 अन्य के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया था कि वह 10 दिसम्बर की रात को अपने भाई रमन के साथ गांव दौलतपुर में एक शादी-समारोह में आया हुआ था। इसी दौरान मांगेराम, सुनील व करण निवासी भोड़ियाखेड़ा तथा 8-9 अन्य लोग दो गाड़ियों में सवार होकर वहां आए और उन्हें पिस्तौल दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उपरोक्त युवक उन्हें दौलतपुर की एक ढाणी में ले गए और दोनों भाइयों की डंडो से पिटाई की। एक घंटे तक पिटाई करने के बाद उक्त लोगों ने उन्हें छोड़ दिया तथा मोबाइल भी तोड़ दिए। जब वह वापस जा रहे थे तो रास्ते में फिर उन्होंने उन्हें पकड़ लिया और दौलतपुर बाईपास के पास एक मकान में ले जाकर सुबह चार बजे तक उनकी पिटाई की।