{"_id":"5a1b07d84f1c1b71548bf7c4","slug":"101511720920-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि युवती से रेप का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि युवती से रेप का आरोपी काबू
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदबुद्धि युवती से रेप का आरोपी काबू
रतिया। शहर के एक वार्ड में मंदबुद्धि युवती से रेप का आरोपी रविवार को रतिया पुलिस ने काबू कर लिया। ज्ञात रहे कि पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर रताखेड़ा निवासी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था की गत दिनों वह खेत में काम करने के गई थी। घर पर उसकी 19 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की व दो अन्य छोटे बच्चे घर पर थे। महिला ने आरोप लगाया था की रत्ताखेड़ा निवासी जग्गा सिंह उसके घर में घुस आया और उसने दोनों छोटे बच्चों को चीज लाने का लालच देकर बाहर भेज दिया और उसकी मंदबुद्वि लड़की से गलत कार्य किया। जब वह वापस आई तो उसे मामले का पता लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रत्ताखेड़ा निवासी जग्गा सिंह के खिलाफ रेप केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी सर्वजीत कौर को पता चला कि आरोपी जग्गा सिंह शहर में घूम रहा है और बाहर भागने की फिराक में है जिस पर सर्वजीत कौर ने टीम का गठन कर आरोपी जग्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह ने बताया की पुलिस टीम ने शहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अब अदालत में पेश किया जाएगा।