{"_id":"5f849e9f8ebc3e9bad321339","slug":"crime-fatehabad-news-rtk5779112132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गांव के तीन युवकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गांव के तीन युवकों पर केस
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए थे। मामला सार्वजनिक करने पर आरोपियों ने उसके पति व देवर को जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। हालांकि सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला छह माह पुराना है।
भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले 23 मई को उसका पति खेत में पानी लगाने गया था। इसका फायदा उठाकर रात में गांव के ही कुलदीप सिंह व राजपाल उर्फ बिंदर और रोहताश कुमार छत के रास्ते उसके घर में घुस गए। इन तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में परिजन एवं पुलिस को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर कर दिया जाएगा। इस कारण वह डर गई थी।
आरोपियों ने पीड़िता पक्ष पर करवाया हुआ है मामला दर्ज
पीड़िता ने जिन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया हुआ है, उन्होंने 17 जून 2020 को लड़ाई-झगड़ा और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा नंबर 195 दर्ज कराया हुआ है। इनमें पीड़िता के पति, देवर सास व भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। दोनों परिवारों के बीच विवाद को लेकर कई बार शिकायतें भी पुलिस में दी हुई थीं। दोनों पक्षों के बीच पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था और मुकदमा खारिज करने के लिए शपथ पत्र भी दिए जा चुके थे। मगर सोमवार को महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के कुलदीप, राजपाल उर्फ बिंदर व रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहरहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कपिल कुमार सिहाग, थाना अध्यक्ष भूना