फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,drugs,supplier,case file

56 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, महिला समेत तीन पर मामला दर्ज

Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Crime,drugs,supplier,case file
सीआईए ने रतिया मोड़ बाईपास के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 56 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया युवक हिसार के पीरांवाली निवासी बंटू उर्फ बंटी गुरुनानकपुरा मोहल्ला में महिला छिंदो को सप्लाई देने के लिए आ रहा था और पीरांवाली के ही मनजीत उर्फ मन्नी से हेरोइन लेकर आया था। मामले में शहर पुलिस ने आरोपी बंटू उर्फ बंटी, महिला छिंदो तथा मनजीत उर्फ मन्नी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए स्टाफ इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टीम रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर पीछा कर युवक को पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच करने पर उसके पास से 56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान हिसार के पीरांवाली निवासी बंटू उर्फ बंटी के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये हेरोइन गांव के ही मनजीत उर्फ मन्नी से खरीदकर लाया था और इसे गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी छिन्दो ने मंगवाया था। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला छिन्दो हेरोइन तस्करी में पहले भी पकड़ी जा चुकी है। महिला शहर में हेरोइन सप्लाई करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed