फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime case file,fatehabad news

सीआईए ने घर से 35 ग्राम हेरोइन और 11 किलो गांजा किया बरामद

Mon, 15 Feb 2021 09:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
crime case file,fatehabad news
सीआईए ने शहर के कबीर बस्ती में एक घर में छापेमारी करके नशा सप्लायर को पकड़ा है। आरोपी सप्लायर के घर से पुलिस ने 11 किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 35 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। आरोपी युवक कबीर बस्ती निवासी विकास उर्फ डोका दिल्ली से नशा लेकर आया था। मामले में शहर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक विकास उर्फ डोका के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम के एएसआई भूपेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि कबीर बस्ती निवासी विकास उर्फ डोका गांजा व हेरोइन बेचने का काम करता है। शनिवार रात को आरोपी दिल्ली से गांजा और हेरोइन लेकर आया है। टीम ने सूचना के आधार पर घर में छापेमारी की। टीम ने मौके पर मौजूद विकास उर्फ डोका को काबू करके जांच की तो जेब से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा जब मकान की तलाशी ली गई तो बेड के नीचे 11 किलो गांजा बरामद हुआ। फिलहाल सीआईए टीम की शिकायत पर शहर थाने में आरोपी सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed