फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Couple sought protection by giving fake marriage documents in court in Fatehabad arrested

Fatehabad: कोर्ट में शादी के फर्जी दस्तावेज देकर सुरक्षा मांगने वाला दंपती गिरफ्तार, एडवोकेट पर केस दर्ज

Thu, 02 Nov 2023 07:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Nov 2023 07:10 PM IST
सार

आरोपी सतपाल व संदीप कौर ने जिला सत्र न्यायालय फतेहाबाद में याचिका दायर कर बताया था कि उन्होंने भूना के एक मंदिर में शादी कर ली है और उन्हें जान का खतरा है, ऐसे में उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस याचिका के साथ आरोपियों ने अपना आधार कार्ड व विवाह प्रमाणपत्र की एक प्रति भी याचिका के साथ दायर की।

विज्ञापन
Couple sought protection by giving fake marriage documents in court in Fatehabad arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद में फर्जी दस्तावेज देकर कोर्ट से सुरक्षा मांगने के मामले में शहर पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बठिंडा के रामामंडी के खरी फूलों हाल आदमपुर हिसार निवासी संदीप कौर और सतपाल को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को हिसार जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पिछले साल शहर पुलिस ने एक अगस्त को मामला दर्ज किया था। ये मामला 30 मई 2022 को सामने आया था, इसके बाद कोर्ट के आदेश पर डीएसपी मुख्यालय ने इस मामले की जांच की थी।

विज्ञापन


ये था मामला
मामले के मुताबिक आरोपी सतपाल व संदीप कौर ने जिला सत्र न्यायालय फतेहाबाद में याचिका दायर कर बताया था कि उन्होंने भूना के एक मंदिर में शादी कर ली है और उन्हें जान का खतरा है, ऐसे में उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस याचिका के साथ आरोपियों ने अपना आधार कार्ड व विवाह प्रमाणपत्र की एक प्रति भी याचिका के साथ दायर की। कोर्ट ने आधार कार्ड के मिलान के लिए इंस्पेक्टर जगजीत सिंह की ड्यूटी लगाई। मिलान में पता चला कि आधार कार्ड में लगे फोटो व पता अलग-अलग हैं।
विज्ञापन


जो विवाह प्रमाण पत्र दिया गया है, वह भी फर्जी है। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए। एसपी ने तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र को जांच सौंपी। इस बीच दोनों के संयुक्त बयान रिकार्ड करते हुए सतपाल ने अपना आधार कार्ड दिया, लेकिन इस पर क्यू-आर कोड अंकित नहीं था। इसके अलावा पुलिस को जो दस्तावेज पेश किए गए, उसमें दिया गया आधार कार्ड कोर्ट में दिए गए आधार कार्ड से अलग पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आधार कार्ड पर अलग-अलग फोटो एवं पता लिखा था। दोनों द्वारा भूना की एक संस्था द्वारा जारी जो विवाह प्रमाण पत्र दिया गया है, वह भी फर्जी है। डीएसपी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


अधिकारी के अनुसार
दोनों आरोपियों ने प्रेम विवाह किया था और इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed