फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor warns of road blockade if pension is not released

Fatehabad News: पार्षद ने पेंशन जारी न होने पर दी रोड जाम की चेतावनी

Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Councilor warns of road blockade if pension is not released
टोहाना। नगर परिषद के पूर्व उप प्रधान और वार्ड नंबर 10 के मौजूदा पार्षद रामकुमार सैनी ने बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने का मुद्दा फिर उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 अप्रैल तक बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन जारी नहीं की गई, तो वे लोगों के साथ मिलकर शहर में चंडीगढ़ रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन



सैनी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा आपत्तियां दर्ज करने के लिए मार्च महीने में शिविर लगाए गए थे, लेकिन अभी भी कई पेंशनें लंबित पड़ी हैं। बुजुर्ग लगातार उन्हें फोन करके इस समस्या की जानकारी दे रहे हैं। रामकुमार सैनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे पिछले लगभग पांच महीनों से टोहाना शहर के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और अन्य लोगों की कटी हुई पेंशन का मुद्दा उठा रहे हैं। इस संबंध में वे जिला उपायुक्त और जिला समाज कल्याण अधिकारी से भी बात कर चुके हैं। प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर समस्याएं तो दर्ज की जाती हैं, लेकिन अधिकतर लोगों की पेंशन अभी भी नहीं आई है। सैनी ने कहा कि उनकी प्रशासन के अधिकारियों से बात हुई है, जिन्होंने अगले दो-तीन दिनों में कटी हुई पेंशन जारी होने की बात कही है। उन्होंने दोहराया कि यदि 18 अप्रैल तक पेंशन नहीं आती है, तो वे लोगों के साथ मिलकर रोड जाम करने और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का काम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed