फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona virus fear: instructions to all railway employees to wear masks, fatehabad

कोरोना वायरस का खौफ : सभी रेल कर्मचारियों को मास्क पहनने के निर्देश

Mon, 09 Mar 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona virus fear: instructions to all railway employees to wear masks, fatehabad
जाखल रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय के बाहर मास्क पहनकर ड्यूटी देते पुलिस जवान - फोटो : Fatehabad
जाखल। देशभर में खौफ मचा रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर रेलवे पुलिस ने भी विशेष सलाह जारी कर दी है। इसको लेकर रेलवे हेड क्वार्टर की ओर से विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें सभी रेल कर्मचारियों सहित रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले सभी वेंडर व पुलिसकर्मियों को भी मास्क पहनकर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तमाम खानपान का काम करने वाले, रेलवे बुकिंग कार्यालय के कर्मचारियों को एवं जनसंपर्क में रहने वाले रेल कर्मचारियों को जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है कि वह कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन कर कार्य करें। इसके अलावा लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि होली पर रंगों और पानी से परहेज करते हुए आमजन इस से दूर रहें और मास्क का इस्तेमाल करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में काम करते समय पूरी सावधानी बरतें। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक संजीव सहगल ने बताया कि सभी रेल कर्मचारियों एवं रेलवे स्टेशन पर खानपान का काम करने वाले अन्य लोगों को कोरोना वायरस से सजग रखते हुए मास्क पहनने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी रेल कर्मचारी जनसंपर्क कार्य करते हुए बिना मास्क के कार्य न करें।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस को दिए मास्क
जाखल रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि रेलवे हेड क्वार्टर की ओर से सभी रेल पुलिस कर्मचारियों को मास्क पहनने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके ऊपर अमल करते हुए सभी पुलिस जवानों को मास्क प्रदान कर दिए गए हैं। वहीं उन्हें जनसंपर्क में रहते हुए कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। कोरोना वायरस के प्रति सजग रहने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed