{"_id":"62697da5e80b626dd07609d4","slug":"corona-sampling-increased-vaccination-is-not-increasing-fatehabad-news-hsr6301913153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग बढ़ी, नहीं बढ़ रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग बढ़ी, नहीं बढ़ रहा टीकाकरण
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में जांच करता कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद जिले में सैंपलिंग बढ़ गई है। बुधवार को जिले में 217 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिलहाल रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं, जिसमें कोरोना संक्रमित नया केस नहीं मिला है। फिलहाल जिले में कोरोना का एक ही एक्टिव केस है।
वहीं आरटीपीसीआर लैब को लेकर अभी तक कोई अनुमति नहीं मिली है और न ही स्टाफ रखने की अनुमति दी गई है। विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब से जोड़ने की भी अनुमति मांगी थी लेकिन वह भी नहीं मिली है। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को 846 पात्रों ने टीका लगवाया है। 381 लोग पहली डोज लगवाने पहुंचे है। स्कूलों में भी टीकाकरण की रफ्तार कम है।
वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे : 381 पात्र
दूसरी डोज लगवाने पहुंचे : 427 पात्र
बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे : 38 पात्र
कोट
अस्पताल की ओपीडी में जो मरीज आ रहे है उनके कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर लैब को लेकर निर्देश मिलने के बाद सैंपलिंग और भी बढ़ा दी जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन