फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona's knock, three women who came to OPD infected

कोरोना की दस्तक, ओपीडी में आईं तीन महिलाएं संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona's knock, three women who came to OPD infected
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन महिलाएं मिली हैं। रैपिड एंटीजन जांच में तीन महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों ही महिलाएं ओपीडी में उपचार करवाने के लिए आई थीं। जिले में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। फतेहाबाद में दंत चिकित्सक और ईएनटी ओपीडी में आई महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके अलावा जाखल में उपचार के लिए महिला की भी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। वहीं जिले में आरटीपीसीआर सैंपल ढाई माह बाद भी शुरू नहीं हुए। बड़ोपल सीएचसी की लैब ढाई माह से बंद है। आदेश के बावजूद अभी तक हटाए गए कोविड कर्मचारियों की ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई है। इसके चलते आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। लोगों को सैंपलिंग के लिए हिसार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ 78 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। बुधवार को जिले में मात्र 78 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। बूस्टर डोज मात्र चार पात्रों ने ही लगवाई है। जिले में अब तक 6 लाख 84 हजार लोगों ने कोरोना की पहली और 4 लाख 73 हजार ने दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले में 4152 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर कैंप लगाए जा रहे है लेकिन लोग नहीं आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed