{"_id":"5e7ccb338ebc3e76aa59bb65","slug":"corona-lock-down-fatehabad-purchage-online-fatehabad-news-rtk5484618134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : सब्जी, दवाई और किरयाणा की होगी होम डिलिवरी, स्वयंसेवक संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : सब्जी, दवाई और किरयाणा की होगी होम डिलिवरी, स्वयंसेवक संभालेंगे कमान
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए लॉकडाउन में जनता को परेशानियों से बचाने के लिए जिला प्रशासन एक मास्टर प्लान के साथ सामने आया है। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में किरयाणा, सब्जी और दवाइयों की दुकानों की सूची मोबाइल नंबर के साथ जारी कर दी है। ये सूची प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर जारी की गई है। इसके जरिये जिला प्रशासन ने सब्जी, दवाई व किरयाणा आइटम्स की होम डिलिवरी का रास्ता तैयार कर लिया है। इसके लिए प्रशासन रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की मदद लेगा।
फतेहाबाद के लिए 80 किरयाणा संचालकों के मोबाइल नंबर जारी, प्रत्येक दुकान पर होगा एक स्वयंसेवक
जिला प्रशासन के मास्टर प्लान के तहत फतेहाबाद उपायुक्त ने फतेहाबाद शहर के लिए 80 किरयाणा संचालकों की दुकान, उनके खुद के नाम और मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं। अब उपभोक्ता इन नंबरों पर फोन करके अपना ऑर्डर नोट करवाएगा और दुकान पर मौजूद रेडक्रॉस का स्वयंसेवक उपभोक्ता के घर पर जाकर सामान की होम डिलिवरी करेगा। इसके अलावा कुछ किरयाणा स्टोर संचालक काम ज्यादा होने की सूरत में खुद भी होम डिलिवरी कर सकेंगे।
इसके अलावा टोहाना में प्रत्येक वार्ड में एक किरयाणा स्टोर को ही चिह्नित किया गया है। लोगों को उसी दुकान से किरयाणा का सामान खरीदना पड़ेगा। रतिया में सबसे अधिक 180 किरयाणा स्टोर संचालक होम डिलिवरी करने के लिए तैयार हो गए हैं। इसी तरह भूना में कुल 21 किरयाणा दुकानदारों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में 17 तो रतिया में 15 दूध की डेयरियां रहेंगी ओपन, ये भी देंगे होम डिलिवरी
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार फतेहाबाद शहर में कुल 17 दूध डेयरियों को होम डिलिवरी के लिए तैयार किया गया है। ये सूची डेयरी संचालकों के मोबाइल नंबरों सहित सोशल मीडिया पर जारी की गई है। इसके अलावा रतिया में भी कुल 15 दूध डेयरी संचालकों ने होम डिलिवरी की हामी भरी है। इन दुकानों पर भी रेडक्रॉस की ओर से एक-एक स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे जो होम डिलिवरी में मदद करेंगे।
लंबी मंत्रणा के बाद जिला प्रशासन ने फतेहाबाद सहित जिलेभर में किरयाणा, मेडिकल, दूध की डेयरियों व सब्जी आदि के लिए विशेष व्यवस्था की है। होम डिलिवरी के लिए रेडक्रॉस के स्वयंसेवक सहायता करेंगे। लोगों को अब उनके घरों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए लोगों से आह्वान है कि वो अपने घरों में रहें और लॉकडाउन का पूरी तरह सहयोग करें।
- संजय बिश्रोई, एसडीएम, फतेहाबाद।