{"_id":"605397b88ebc3ef1095d1eeb","slug":"corona-infected-dead-11-new-patients-found-fatehabad-news-rtk6005449164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित की मौत, 11 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित की मौत, 11 नए मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पलटवार करने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है। वीरवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 11 नए मामले सामने आए हैं। लैब से 239 सैंपलों की रिपोर्ट आई है इसमें ये संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 67 हो गई है। जिले में अब तक कुल 4823 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इसमें 4635 मरीज ठीक हुए हैं। 121 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रतिया ग्रामीण क्षेत्र के गांव हांसपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। जिसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वीरवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा गांव फूलां निवासी 21 वर्षीय युवक, जाखल निवासी 27 वर्षीय युवक, आदर्श कॉलोनी टोहाना निवासी दंपति, टोहाना निवासी 39 वर्षीय महिला, टोहाना के दमकौरा रोड निवासी बुजुर्ग महिला, टोहाना निवासी 42 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 40 वर्षीय युवक, गांव किरढ़ान निवासी 18 वर्षीय युवती, गांव अलालवास निवासी 39 वर्षीय युवक, रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी युवती संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि मार्च माह में संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 84 तक पहुंच गई है। इसके अलावा दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। सात दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वीरवार को जिले में दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन
बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट
जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट है। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र को कोरोना महामारी के चलते पिछले एक साल से खाली करवाया जा चुका है। यहां पर वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड बनाया गया। कोरोना केस कम होने के चलते यहां पर टीकाकरण साइट बनाया गया था। बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए वीरवार को इसे खाली करवा दिया गया।