फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona growing in urban area, 65 new infected found

शहरी क्षेत्र में बढ़ रहा कोरोना, 65 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona growing in urban area, 65 new infected found
फतेहाबाद के थाना रोड बाजार में बिना मास्क व सामाजिक दूरी रखे खरीदारी करते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। कोरोना शहरी क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है। रविवार को भी 65 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन 65 में से भी सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में ही मिले। फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 22 नए मरीज सामने आए हैं जबकि रतिया शहरी क्षेत्र से 20 नए मरीज मिले हैं। प्रशासन की मानें तो शहरी एरिया में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लापरवाही जारी है। इसलिए यहां से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को फतेहाबाद व रतिया के अलावा टोहाना शहरी क्षेत्र से 13 नए मरीज, भट्टू से पांच, बड़ोपल से दो व भूना से तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। रविवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल जिले में 287 कोरोना संक्रमित केस सक्रिय हैं। सिर्फ एक मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि सरकारी अस्पताल में कोई मरीज उपचाराधीन नहीं है। अन्य सभी 286 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत करवाएं जांच
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोगों को इस समय बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से मास्क लगाकर ही निकलें। कहीं पर भी जाएं तो सामाजिक दूरी का पालन करें। कोरोना का कोई भी लक्षण महसूस हों या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रविवार को 65 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। खतरा अभी टला नहीं है। जरूरी है कि लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। सावधानी ही कोरोना से बचाव है, इसलिए लोग कोरोना नियमों की पालना अवश्य करें।
डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन, फतेहाबाद

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed