फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona

निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत जिले में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
गांव मताना के सरकारी स्कूल में कोरोना सैंपल लेते सीनियर डेंटल सर्जन डॉ.मेजर शरद तुली व उनकी टीम। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले अशोक नगर निवासी सरकारी स्कूल के कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की चेन बननी शुरू हो गई है। उसके संपर्क में आए निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मताना स्कूल की एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस तरह जिले में अब तक 147 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इसमें से 116 संक्रमित सही होकर अपने घर जा चुके है जबकि 30 संक्रमित अस्पताल में भर्ती है। वहीं, अशोक नगर निवासी सरकारी स्कूल के कर्मचारी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये दोनों पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए अशोक नगर के निवासी के संपर्क में आए थे। हालांकि बाद में उस संक्रमित की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। ये दोनों संक्रमित उस निजी अस्पताल के कर्मचारी है, जिसमें अशोक नगर निवासी कोरोना संक्रमित का शूगर और हार्ट रोग का इलाज हुआ था। अस्पताल में ही उसके संपर्क में आने से ये कोरोना संक्रमित हुआ था।
विज्ञापन

यही नहीं अशोक नगर निवासी संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। केस हिस्ट्री तलाशने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए 120 लोगों की सूची तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मताना के सरकारी स्कूल में तैनात था। डयूटी के दौरान उसने किताबें बांटी थी। विभाग ने स्कूल 18 बच्चों और 17 स्टाफ सदस्यों की सूची तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लिए इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा चार अस्पतालों के डॉक्टर व स्टाफ सदस्य को क्वारंटीन किया है। इनकी संख्या 85 है जिनके सोमवार को सैंपल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम से आया सेल्समेन निकला संक्रमित :
गांव चिंदड में गुरुग्राम से आया शराब ठेका का सेल्समैन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सेल्समैन ने गुरुग्राम में सैंपल करवाया था और इसके बाद गाड़ी से फतेहाबाद के लिए रवाना हो गया। जब रोहतक पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट लैब से पॉजिटिव आई। इसके बाद उसने फतेहाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर गांव चिंदड़ पहुंची और कार से ही सेल्समैन को एंबुलेंस में शिफ्ट करवा दिया और अग्रवाल धर्मशाला के कोविड हेल्थ सेंटर में लाया गया।

कोरोना से मरे सेवादार की संपर्क में आए तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एक गुरुग्राम से आया एक सेल्समैन कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल के सभी स्टाफ का सैंपल लिया जाएगा। ओपीडी पहले ही बंद करवाई जा चुकी है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed