फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona again raised concern, 11th class student got infected

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 11वीं कक्षा का छात्र मिला संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona again raised concern, 11th class student got infected
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के केस जिले में एक बार फिर से आने शुरू हो गए हैं। पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण से हुई जाखल निवासी बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसका रिश्तेदार 15 वर्षीय छात्र भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए परिवार के लोगों के कोरोना सैंपल लिए थे, जिसमें छात्र की रिपोर्ट संदिग्ध मिली थी। इसके बाद विभाग ने दोबारा सैंपल लिया तो उसमें संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब छात्र के संपर्क में आए लोगों के कोरोना सैंपल लेगा। इसके अलावा स्कूल में भी सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17835 तक पहुंच गया है। कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने को लेकर लोगों का रुझान कम है। जिले में अभी तक करीब 37 फीसदी लोगों ने ही दोनों डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 5.58 लाख लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि दूसरी डोज 2.14 लाख ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केसों की ये रही स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर 4654
टोहाना शहर 2363
रतिया शहर 1049
रतिया ग्रामीण 2085
भट्टू 2893
बड़ोपल 1059
भूना 2233
जाखल 1499
शुक्रवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 174
45 से 59 साल 306
18 से 44 साल 1169
कोट
जाखल में कोरोना संक्रमित एक छात्र मिला है। लोगों से अपील है कि संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed