फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contractor now appears in dispute between Minister Babli and ME in Fatehabad

Fatehabad: मंत्री बबली और एमई के विवाद में अब ठेकेदार आया सामने, एमई को बताया रिश्वत मांगने वाला

Tue, 07 Mar 2023 02:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Mar 2023 02:52 PM IST
सार

ठेकेदार अनिल सिंगला उर्फ डिंपल ने कहा कि नगरपरिषद के पालिका अभियंता द्वारा उसके बिलो की पेमेंट को रोक दिया था, जिसकी एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें उन्होंने एक परसेंट कमीशन विभाग के उच्च अधिकारियों को देने व एक परसेंट खुद के लिए मांगा था।

विज्ञापन
Contractor now appears in dispute between Minister Babli and ME in Fatehabad
Devender singh babli - फोटो : Instagram: devendersinghbabli

विस्तार

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व नगर परिषद टोहाना के पालिका अभियंता रमनदीप के बीच हुए विवाद के बीच अब ठेकेदार ने अपना वीडियो जारी किया है। ठेकेदार अनिल सिंगला उर्फ डिंपल ने एमई पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए है। वहीं, इस पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने भी उक्त कार्यों के सैंपल फेल होने की बात कही है। एक्सईएन ने स्पष्ट कहा है कि सैंपल पास आने के बाद ही बिल की अदायगी की जाती है।

विज्ञापन


दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई
ठेकेदार अनिल सिंगला उर्फ डिंपल ने कहा कि नगरपरिषद के पालिका अभियंता द्वारा उसके बिलो की पेमेंट को रोक दिया था, जिसकी एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें उन्होंने एक परसेंट कमीशन विभाग के उच्च अधिकारियों को देने व एक परसेंट खुद के लिए मांगा था। ठेकेदार डिंपल ने कहा कि पालिका अभियंता द्वारा मंत्री देवेंद्र बबली पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


इस सम्बंध में कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने कहा कि इस मामले को लेकर एक करोड 36 लाख रुपए की लागत से दो सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया था। विभाग द्वारा उनके सैंपल लिए गए थे। सैंपल फेल होने के चलते यह पेमेंट रोकी गई थी। बाकी मामले की जानकारी पालिका अभियंता ने दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन को भी सस्पेंड करवा चुके बबली
गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद के एक्सईएन के जाखल में आयोजित मीटिंग में न पहुंचने के चलते मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा उन्हें सस्पेंड किया गया था। मगर उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे लेकर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed