फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contempt notice issued to 3 officers including CTM in Fatehabad

फतेहाबाद: सीटीएम सहित 3 अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी, 5 अप्रैल को देना होगा जवाब

Wed, 19 Jan 2022 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 06:54 PM IST
सार

अधिकारियों पर गांव नहला में गली निर्माण को लेकर अदालत द्वारा दिए गए आदेशों की अनदेखी का आरोप लगा है। अवमानना नोटिस का जवाब 5 अप्रैल को देना है।

विज्ञापन
Contempt notice issued to 3 officers including CTM in Fatehabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के सीटीएम सुरेश कुमार, भूना के समाज, शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुंडू व ग्राम सचिव अमित कुमार को सिविल जज (सीनियर डिविजन) ईश्वरदत्त की अदालत ने अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। उसी दिन इन अधिकारियों को जवाब दाखिल करना है। दरअसल, मामला तब का है, जब सीटीएम सुरेश कुमार भूना में बतौर बीडीपीओ नियुक्त थे।

विज्ञापन


मामले के अनुसार भूना खंड के गांव नहला निवासी बलवंत सिंह के घर के सामने पंचायत द्वारा गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जब गली का निर्माण किया गया, तब बलवंत सिंह ने शांति देवी बनाम ग्राम पंचायत नहला के नाम से अदालत में याचिका दायर की थी, जिसमें गुहार लगाई गई थी कि अदालत पंचायत विभाग को निर्देश दे कि घर के सामने गली का लेवल ठीक रखा जाए और गंदे पानी की निकासी की नाली का लेवल ऐसा होना चाहिए कि उसके घर का पानी ड्रेनेज तक ठीक ढंग से जा सके।
विज्ञापन


मामले में आरोप है कि पंचायत विभाग ने बलवंत सिंह के घर के आगे गली का निर्माण छोड़कर दोनों तरफ गली का निर्माण कर दिया। इस वजह से बारिश आने पर गली के दोनों साइड का पानी बलवंत सिंह के घर के आगे भर गया। पंचायत विभाग पर आरोप है कि निर्माण के दौरान ड्रेनेज का लेवल भी ऊंचा कर दिया गया, जिसके कारण बलवंत सिंह के घर का पानी गंदे नाले तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवंत सिंह दोबारा अदालत पहुंचा और पंचायत विभाग की गड़बड़ी और मनमर्जी के बारे में अदालत को अवगत करवाते हुए इसे अदालत की अवमानना बताया। बलवंत सिंह की याचिका पर सिविल जज ईश्वरदत्त की अदालत ने भूना के तत्कालीन बीडीपीओ और वर्तमान में फतेहाबाद के सीटीएम सुरेश कुमार, एसईपीओ नरेंद्र कुंडू व ग्राम सचिव अमित कुमार को अवमानना का नोटिस भेजकर 5 अप्रैल को जवाब देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed