फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of 200 bed hospital started in Sector 9, the building will be seven storeyed

सेक्टर 9 में 200 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू, सात मंजिला होगी इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of 200 bed hospital started in Sector 9, the building will be seven storeyed
फतेहाबाद में अस्पताल के निर्माण को लेकर पहुंची मशीनें। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर 9 में आखिरकार 18 एकड़ जगह में 200 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया है। एजेंसी ने नक्शा के मुताबिक अस्पताल की इमारत का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर खोलने के बाद फाइल मुख्यालय को भेजी थी। वर्क ऑर्डर की मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी ने हुडा सेक्टर 9 में काम शुरू कर दिया है। अस्पताल के निर्माण को लेकर मशीनें यहां पर पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन

अस्पताल करीब सात मंजिला होगा, यहां पर डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए रिहायशी कॉलोनी भी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का प्रशासनिक भवन भी बनेगा, अस्पताल करीब 18 एकड़ में बन रहा है। इस पर करीब 234 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई इमारत में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रिहायशी कॉलोनी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों के लिए यहां पर कोठी बनाई जाएगी। सीएमओ और उप सिविल सर्जन के लिए एक-एक कोठी होगी। सर्जन के लिए सात रिहायशी भवन बनेंगे। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के लिए 21 क्वार्टर बनेंगे, अन्य स्टाफ के लिए 28 क्वार्टर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस तरह होगा 200 बेड का अस्पताल
ग्राउंड फ्लोर
ओपीडी
माइनर ऑपरेशन थियेटर
सिटी स्कैन
एक्सरे
प्रथम मंजिल
ओपीडी
डायग्नोस्टिक सेंटर
शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी
लेबोरट्री
आईपीडी
द्वितीय मंजिल
कार्डियो विभाग
आर्थो विभाग
स्किन विभाग
मनोचिकित्सक विभाग
एसएनसीयू वार्ड
तृतीय मंजिल
ऑपरेशन थियेटर : 6
आईसीयू : 1
लेबर ऑपरेशन थियेटर : 2
चौथी मंजिल
ब्लड बैंक
डायलिसियस सेंटर
महिला वार्ड
ट्रेनिंग रूम
पांचवीं मंजिल
प्राइवेट रूम
स्पेशलिस्ट ओपीडी
ट्रेनिंग हॉल
जनरल वार्ड
छठी मंजिल
आइसोलेश वार्ड
डेंगू, कोरोना, स्वाइन फ्लू
चार मंजिला होगा सर्विस ब्लॉक और प्रशासनिक भवन
नए अस्पताल की बिल्डिंग में चार मंजिला सर्विस ब्लॉक होगा। इसमें रिकॉर्ड रूम, किचन, मैस की सुविधा होगी। इसके अलावा इसके अलावा अलग-अलग कंट्रोल रूम भी इसमें बनेंगे। वहीं नशा मुक्ति केंद्र, ओसीटी केंद्र प्रशासनिक भवन में होंगे। इसके अलावा पूरा सिविल सर्जन कार्यालय भी प्रशासनिक भवन में होगा। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे। इसके अलावा कांफ्रेंस रूम भी यहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने में लगे 16 साल
वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद में 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2011 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह जब दोबारा फतेहाबाद में आए, तो उन्होंने इस घोषणा को दोहराया। इसी बीच इस योजना पर काम भी शुरू हो गया। हुडा के सेक्टर नौ में सिविल अस्पताल के लिए जगह भी प्रस्तावित कर दी गई। यहां तक कि सिविल अस्पताल ने नई बिल्डिंग का नक्शा बनाकर हुडा विभाग को भी भेज दिया। 30 दिसंबर 2014 को फतेहाबाद में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी 100 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के मुताबिक इसे 200 बिस्तर का कर दिया गया। लेकिन इसी बीच जो जगह प्रस्तावित की गई वहां से हाईटेंशन तार निकलने के कारण मामला फंसा रहा, लोक निर्माण विभाग ने दोबारा नक्शा तैयार किया और अब जाकर प्रोजेक्ट सिरे चढ़ा है।
सीएम कर सकते हैं शिलान्यास
अस्पताल की बिल्डिंग को लेकर एजेंसी ने खोदाई का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिलान्यास कर सकते हैं और इसके निर्माण को लेकर हवन के लिए आ सकते है। हालांकि अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

कोट
सेक्टर 9 में अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण का काम शुरू हो गया है। संबंधित एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। अस्पताल के निर्माण पर करीब 234 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल की बिल्डिंग सात मंजिला होगी।
-जसवंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed