{"_id":"629ce6b7eec9b04b0d1a90b6","slug":"consent-made-in-ward-three-black-wrestler-unanimously-elected-councilor-fatehabad-news-hsr633551831","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड तीन में बनी सहमति, काला पहलवान सर्वसम्मति से चुने गए पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड तीन में बनी सहमति, काला पहलवान सर्वसम्मति से चुने गए पार्षद
कला पहलवान के पक्ष में सर्वसम्मति जताते वार्डवासी।
- फोटो : Fatehabad
Link Copied
टोहाना। शहर के वार्ड तीन स्थित गुरुद्वारे में पार्षद पद के लिए चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के बीच सहमति होने के बाद काला पहलवान को सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिया गया। पार्षद चुने जाने के बाद काला पहलवान ने केबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भाई मनोज के नेतृत्व में जजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
मनोज बबली ने पटका पहनाकर काला पहलवान व डॉ. अमरीक को जजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मोंटू अरोड़ा व केबिनेट मंत्री के निजी सचिव निशांत कामरा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार वार्ड तीन से पार्षद पद के लिए काला पहलवान, उनकी पत्नी चरणजीत कौर व डॉ. अमरीक के बेटे हरप्रीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। रविवार को पार्षद पद पर सर्वसम्मति करने के निर्णय के लिए वार्डवासियों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री के भाई मनोज बबली ने शिरकत की। इस दौरान डॉ. अमरीक के पुत्र हरप्रीत ने काला पहलवान के समर्थन में नामांकन वापस लेने की बात कही। जिसके बाद सर्वसम्मति से काला पहलवान को पार्षद चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।